हाजीपुर- वैशाली में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जेडीयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद खूब लात-घूसे चले।
दरअसल, सोमवार को हाजीपुर में NDA के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई गई जब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंच पर भाषण देने पहुंचे तभी कार्यकर्ताओ के बीच से एक शख्स उठा और JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के विरोध वाला पोस्टर लहराने लगा।
अपने नेता के खिलाफ पोस्टर लहराते देख JDU के कार्यकर्ता भड़क गए और भरी सभा में पोस्टर लहराने वाले कार्यकर्ता को पीटने लगे। JDU के कार्यकर्ताओ ने झंडे से डंडा निकाला और पार्टी के झंडे से ही बवाल मचाने वाले शक्श को पीटने लगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बवाल करने वाला शख्स NDA में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का कार्यकर्ता था जो JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के विरोध में पोस्टर लहरा रहा था।
हंगामे और बवाल के बीच JDU कार्यकर्ताओ ने बवाली सख्स को सभा से खदेड़ दिया। बाद में उस सख्स ने वीडियो जारी कर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अपनी नाराजगी की वजह बताई है।
इस बीच बवाल को शांत करने के लिए दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार के प्यार वाला गाना मंच से सुनाना शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष ने फ़िल्मी गाने के तर्ज पर नीतीश के लिए गाना गुनगुनाया और अपने गाने से समर्थकों को बताने लगे की बिहार में नीतीश कुमार हैं और नीतीश कुमार ही रहेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








