पटना- छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान इंटर परीक्षा में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर कोपा चट्टी के समीप हुआ है।
मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के अलियासपुर गांव निवासी प्रहलाद मांझी के रूप में हुई है। जो मांझी थाना में बतौर चौकीदार कार्यरत थे। मौत के बाद कुछ समय के लिए एनएच पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। फ़िलहाल कोपा पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को हटाते हुए यातायात को बहाल कर दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार, प्रहलाद मांझी छपरा शहरी क्षेत्र के अब्दुल अजीज हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर थे। रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौद दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सड़क हादसे में पुलिसकर्मी के शव के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।








