पटना- एनडीए गठबंधन के तहत जेडीयू और एलजेपीआर को दिल्ली में एक-एक सीट दी गई थी. पर दोनों जगह हार का मुंह देखना पड़ा. चिराग पासवान खुद दिल्ली में प्रचार करने पहुंचे थे वहीं जेडीयू के भी बड़े-बड़े नेता केजरीवाल पर वार करने देश की राजधानी में डेरा डाले थे.
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी आयी. बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की लेकिन ‘नीतीश और चिराग’ यहां नहीं चल पाए. देवली और बुराड़ी सीट पर एलजेपीआर और जेडीयू के उम्मीदवार थे. दोनों ही सीट पर उनको हार का स्वाद चखना पड़ा.
बता दें कि देवली सीट पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार दीपक तंवर को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने करारी शिकस्त दी. आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान ने 36680 वोटों के बड़े अंतर से दीपक तंवर को हराया. जहां प्रेम चौहान को 86889 वोट प्राप्त हुए. वहीं दीपक तंवर को 50209 वोट मिले. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश चौहान रहे, जिन्हें 12211 वोट मिले.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं बुरारी सीट पर जेडीयू उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार को भी हार का सामना करना पड़ा है. यहां पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा को जबरदस्त जीत हासिल हुई है. बुरारी सीट से संजीव झा लगातार जीतते आ रहे हैं. यहां पर भी तीसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








