दिल्ली- राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। इस बीच दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए अधिकारियों को पहुंचने के लिए बोला गया है।
इसके अलावा सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सचिवालय कार्यालयों एवं मंत्रिपरिषद के कैम्प कार्यालयों पर भी लागू होगा। साथ ही दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को भी इस आदेश के अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है।
दरअसल, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी कम्प्यूटर, हार्ड ड्राइव और फाइल वगैरह डिपार्टमेंट की इजाजत के बगैर सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नोटिस के बाद दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








