पटना- बिहार में है तो शराबबंदी लेकिन किसी-न-किसी इलाके से शराब बरामद होती ही रहती है. ताज़ा मामला राजधानी पटना से सामने आई है, जहां एक घर के बाथरूम से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।
पूरा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शिमली नवाब गंज इलाके की है.बताया जा रहा है कि शराब तस्कर रौशन कुमार दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर शराब मंगाया था और पटना सिटी इलाके में छोटे शराब तस्करों से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था।
इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर बाथरूम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलों और फ्रूटी पैक का जखीरा बरामद किया। साथ ही तस्कर रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बाथरुम से शराब की खेप बरामद होने के बाद इलाके के लोग भी दंग हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








