यूपी- महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लग गई. ओल्ड जीटी रोड स्थित महाकुंभ नगर में स्वामी हरिहरानंद और सुखदेवानंद के शिविर में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल महाकुंभ के फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर लिया.
चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग इस्कॉन क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. इससे 20 से 22 टेंट जल गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग को फैलने से रोक लिया.
घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरी झूसी के जोनल पुलिस ऑफिसर, एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, स्थानीय पुलिस और मेला मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें.








