यूपी- उत्तर प्रदेश के शामली में देर रात बीजेपी के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र निर्वाल के घर पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और अपना खुद का वीडियो भी बनाया है.
जब घर पर फायरिंग हुई तो परिवार के लगभग 15 सदस्य घर में सो रहे थे. घर पर फायरिंग से परिवार दहशत में है. वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से डेढ़ दर्जन से ज्यादा कारतूस बरामद किये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानकारी अनुसार, रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार होकर पांच अज्ञात बदमाश आए. जिन्होंने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था. बाइक पर आए बदमाशों ने जितेंद्र निर्वाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अंधाधुन फायरिंग से घर के शीशे भी टूट गए. जब बदमाश घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर भाग रहे थे तभी जितेंद्र निर्वाल के भतीजे ने भागते हुए बदमाशों का वीडियो भी बनाने की कोशिश की.
बैखोफ बदमाशों ने जितेंद्र के भतीजे पर भी फायरिंग की. गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गया. वहीं इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा खोखे एवं कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








