यूपी- बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे. जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. राज्यपाल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा किया। त्रिवेणी संगम तक नाव की सवारी की।
पत्रकारों से बात करते हुए खान ने कहा, “हमेशा हमें ध्यान रखना चाहिए कि भारत की संस्कृति का सनातन आदर्श है, वो एकात्मता है। जहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी इंसान को दिव्य रूप में देखो। मानव ही माधव का रूप है और वो यहां बड़े जोर पर नजर आता है
बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने महाकुंभ की अलौकिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजन की भव्यता और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की और आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति पर चर्चा की. इस अवसर पर स्वामी जी ने उनको रुद्राक्ष की माला भेंट की. राज्यपाल ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताया और कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है.
इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अरैल घाट पर शाम की आरती में हिस्सा लिया। भारत के लोकपाल के सदस्य और पूर्व न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी ने भी आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की।घाट पर बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद थे।








