रांची- राजधानी में एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा. इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. घायलों को स्थनीय लोगो की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.
मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो टोल प्लाजा के पास से एक ऑटो गुजर रहा था. ऑटो में आठ के करीब यात्री बैठे हुए. इसी दौरान टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर अचानक ऑटो पर जा गिरा.
इस हादसे में आठों यात्री ऑटो में ही दब गए. हादसे को देख स्थानीय और टोल कर्मी भागे भागे मौके पर पहुचे और ऑटो में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच नगड़ी पुलिस भी मौके पर पहुची. लेकिन इस दौरान ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो चुकी थी. वहीं पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जिन दो महिलाओं की जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुटी है.








