रांची- झारखंड कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी की जगह नियमित डीजीपी नियुक्त कर पदस्थापित किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
अनुराग गुप्ता को तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है. उन्हें स्पेशल ब्रांच के एडीजी के तौर पर लंबा अनुभव है. सीईडी में डीजी रहते हुए उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े कई पेचीदा मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है.
बकौल प्रभारी डीजीपी उन्होंने साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, ऑर्गनाइज्ड क्राइम और महिला अपराध से निपटने को अपनी प्राथमिकता बताया था. अब राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को पुलिस बल के प्रमुख की नियमित जिम्मेदारी दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें पिछले चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर अनुराग गुप्ता को हटाकर 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को 19 अक्टूबर को फिर से डीजीपी नियुक्त किया गया था.
लेकिन चुनाव परिणाम के बाद जैसे ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली, अनुराग गुप्ता को फिर से डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया और अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का एमडी बना दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








