पटना- पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बड़ी लूट हुई है. जहां आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात और 27 हजार रुपए नगद लूट लिए.
घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी पश्चिमी, एएसपी भानू प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. शॉ़प के मालिक निखिल ने भी पुलिस को बताया कि करीब 40-50 लाख के जेवरात और 27 हजार रुपए की नकद राशि लूटी गई है. पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान खुलने के बाद ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की. सुबह करीब 11:45 बजे 6 से ज्यादा बदमाश दुकान में घुसे. सबसे पहले एक आरोपी दुकान पर आया और अंगूठी दिखाने को कहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिर उसके साथी ने उस पर पिस्तौल तान दी और बाकी अपराधी भी दुकान में घुस गए. इसके बाद हथियार के बल पर दुकान के स्टाफ से जेवर बैग में रखवाए और फिर वहां से फरार हो गए.
दुकान संचालक ने बताया कि अपराधियों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था. इसलिए वे आराम से लूटपाट करते रहे. लूटपाट के बाद वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले.
इस लूट की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फिलहाल शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
,








