रांची- बसंत पंचमी पर झारखंड में तीन फरवरी को सरकारी अवकाश रहेगा. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी. सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है.
झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि बसंत पंचमी के अवसर पर दो फरवरी (रविवार) को घोषित अवकाश की जगह तीन फरवरी (सोमवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है.



