पटना- पटना में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घटना दीघा थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुई है.
जानकारी अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद दो दिनों से दीघा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा था. जिसमें आदेश के बाद सब्जी मंडी, मछली बाजार दीघा हाट में जाम की समस्या को देखते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटाया जा रहा था.
इसी को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश था और जब बीते बुधवार को पुलिस टीम वहां गई तो दुकानदारों ने उनका विरोध किया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया. जिससे वहां मौजूद स्थानीय लोग जो बाजार में खरीदारी कर रहे थे उनके बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मी सड़कों भागकर अपनी जान बचाते दिखें. वहीं पीछे से उनके ऊपर लगातार उपद्रवी तत्व ईंट-पत्थर बरसाते रहे. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और कई अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.








