रांची- महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद झारखंड पुलिस भी अलर्ट पर है. झारखंड से प्रयागराज की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क किया है. इस दौरान कुंभ के तरफ जाने वाली गाड़ियों पर निगरानी रखने को कहा गया है.
बता दें कि पलामू प्रमंडल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर से सटा हुआ है. वहीं बिहार का औरंगाबाद और गया भी सटा हुआ है. लिहाजा, पलामू रेंज के गढ़वा से उत्तर प्रदेश के इलाके में श्रद्धालु दाखिल होते हैं. जबकि पलामू के हरिहरगंज और हुसैनाबाद औरंगाबाद से श्रद्धालु जीटी रोड पर जाते हैं.
जीटी रोड सीधे प्रयागराज जाती है. प्रयागराज में भगदड़ के बाद सड़कों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है. झारखंड की इलाके से उत्तर प्रदेश में दाखिल रहने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं. प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेन भरी हुई जा रही है. रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं.








