पटना- पटना के खुसरूपुर से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां पुरानी अदावत को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या के दौरान ताबड़तोड़ करीब 40 से 50 राउंड फायरिंग हुई. यह घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है.
मृतक की पहचान अनमोल कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर खुसरूपुर थाने की पुलिस पहुंची. घायल अनमोल को एनएमसीएच ले जाया गया. देर शाम तक इलाज चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
घटना के संबंध में मृतक के पिता उदय सिंह ने बताया कि ढाई साल पहले 27 अगस्त 2022 को गांव में ही अरुण सिंह और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस घटना में हम पिता पुत्र दोनों को फंसा दिया गया और घर को भी लूटपाट की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उस हत्याकांड में मेरा बेटा जेल गया था जो कुछ दिन पहले ही छुटकर आया ही था. उसी दौरान सुबह एक दर्जन से अधिक की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचा और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे.
बता दें कि साल 2022 में लोदीपुर गांव निवासी अरुण सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी की हत्या कर दी गई थी जिसमें मृतक अनमोल और पिता उदय भी आरोपी थे. अनमोल उस हत्या कांड में लगभग 1 वर्ष पूर्व बेल पर छुटा था.
उन्होंने कहा कि ताबड़तोड़ गोलीबारी में मेरा बेटा छुप छुपाकर भागने की कोशिश कर रहा था. तभी एक गोली उसके पीठ में जा लगी. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया तो इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








