डेस्क- बुधवार को मौनी अमावस्या है. इस अवसर पर बुधवार को होने वाले ‘अमृत स्नान’ के लिए महाकुंभ में जन सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन पालन करने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है.
महाकुंभ नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा, ‘मौनी अमावस्या के लिए विशेष और व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें, सतर्क रहें और किसी भी जरूरत पर मदद लें.’
श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगम घाट तक पहुंचने के लिए निर्धारित लेन का उपयोग करें.
स्नान के बाद तुरंत घाट छोड़कर अपने घर या पार्किंग क्षेत्र की की ओर बढ़ें.
बैरिकेड्स और पुलों पर धैर्य रखें, जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचें.
स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान रखें.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में जाएं.
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कागज, जूट और मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग करें.
प्लास्टिक के थैले और बर्तनों के उपयोग से बचें
क्या सावधानी बरतनी है?
बड़े ग्रुप में रास्ते में रुकने और भीड़ का हिस्सा बनने से बचें.
अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें.
सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने से बचें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी घाट पवित्र हैं. भीड़भाड़ से बचने के लिए सबसे पहले जिस घाट पर पहुंचें, वहीं स्नान करें.
बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन संगम में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा.








