डेस्क- प्रयागराज में महाकुंभ पर करोड़ों की संख्या में देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड से भी तमाम चेहरे महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं.
वहीं, अब बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में शामिल होने पहुंचे हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मीडिया से बात करते हुए कबीर खान ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. यह 12 साल में एक बार होता है. मैं यहां आकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मैं यहां पवित्र स्नान भी करूंगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही कहा कि यहां कोई भी बातें हिंदू और मुसलमान की नहीं हैं. ये हमारी उत्पत्ति, हमारे देश और हमारी सभ्यता की बातें हैं. इसमें हिंदू या मुसलमान जैसा कुछ नहीं है. अगर आप मानते हैं कि आप भारतीय हैं तो आपको सब कुछ महसूस करना चाहिए.
महाकुंभ को लेकर उन्होंने आगे कहा कि ऐसा अवसर जिंदगी में इंसान को एक बार ही मिलता है. सुना है बहुत ज्यादा भीड़ इस वक्त प्रयागराज में है. मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि यहां मैं पहुंच सका. उन्होंने बताया कि वह यहां 2-3 दिनों के लिए रुकेंगे. साथ ही महाकुंभ में स्नान के लिए भी जरूर जाएंगे.








