रांची- रांची में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक मंदिर के सामने किसी पशु का खून फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन वक्त रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और असामाजिक तत्व अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए.
घटना रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक मंदिर के पास हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह बजरा के पास स्थित मंदिर के पीछे एक जानवर के गले की घंटी पड़ी हुई थी. वहीं पास में काफी खून भी बिखरा पड़ा था. ऐसा लग रहा था की किसी पशु को वहां मारा गया है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
हालांकि जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया. इससे पहले ही कोई अफवाह उड़ाई जाए, पुलिस ने जमीन से खून को पानी से साफ करवा दिया. वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जा सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








