गढ़वा- गढ़वा जिला के तीन रेलवे स्टेशनों से टिकट के पैसों की हेराफेरी हुई है, जिसको लेकर रेलवे विभाग ने तीन थानों में मामला दर्ज कराया है. तीनों जगह से कुल 2.5 करोड़ का घपला हुआ है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है.
बता दें कि दो दिन पहले नगर उंटारी रेलवे स्टेशन में दो करोड़ 16 लाख का घोटाला हुआ था. अब रमना रेलवे स्टेशन में एक लाख और गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन में 46 लाख का घोटाला होने की बात सामने आ रही है.
दरअसल, रेलवे टिकट की कुछ ही राशि को बैंक में जमा किया जाता था, बाकी राशि निजी हित में रखा जाता था. यह वह राशि है जो रेलवे स्टेशन पर जब टिकट बिकता है तो उस जमा राशि को बैंक तक पहुंचाने के लिए रेलवे के द्वारा निजी कर्मी के सहारे उस पैसे को बैंक तक पहुंचाया जाता है. लेकिन निजी कर्मी उस राशि को बैंक में न जमा कर वह अपने निजी हित में उस पैसे रख लिया गया और शेष रुपए को बैंक मे जमा करा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसकी जानकारी रेलवे के वाणिज्य विभाग को तब लगी जब इस इलाके से राजस्व आना कम हो गया. रेलवे के वाणिज्य विभाग को जानकारी मिलते ही गढ़वा जिला के तीन थाना, गढ़वा सदर थाना, रमना थाना और नगर उंटारी थाना में मामले दर्ज कराया गया है.








