मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. एक शख्स को पोल में बांधकर जिंदा जलाकर मार डाला गया है. हत्या का आरोप मृतक की भाभी और भतीजे पर लगा है. यह मामला सकरा थाना क्षेत्र का है.
मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है. हत्या के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहोल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सकरा थाना की पुलिस को दी.
पुलिस ने अधजले अवस्था में शव को बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई. मृतक की भाभी को गिरफ्तार किया और भतीजे की तलाश कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि, बीती रात करीब 10 बजे सुधीर और उसकी भाभी नीतू देवी के बीच लड़ाई हुई. मौके पर मौजूद चौकीदार ने मामला को शांत करवाया. लेकिन देर रात सुधीर और उसके भाभी फिर से उलझ गए.
जिसके बाद उसके भाभी ने सुधीर को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की. आक्रोशित भाभी ने सुधीर के शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी.
पंचायत की मुखिया प्रज्ञा कुमारी का कहना है कि मृतक सुधीर कुमार मानसिक रूप से बीमार था. इसके साथ ही वह नशे का आदि था. नशे की हालत में वह जमीन बेच दिया करता था. पूछने पर मारपीट करता था. ताक में बैठे परिवार वालों ने इस हत्या को अंजाम दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








