रांची- IAS अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त करने पर राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, “इंडिया गठबंधन की सरकारें, इंडिया गठबंधन वाले बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन इनकी सरकारें इतनी भ्रष्ट रूप से काम करती हैं इसका शर्मनाक उदाहरण सामने आया है.
उन्होंने कहा, IAS अधिकारी पूजा सिंघल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुईं. उनके सीए से 16 करोड़ रुपये बरामद किए गए. पीएमएलए अधिकारियों ने उनसे 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए. वे पिछले 28 महीनों से जेल में थीं. दिसंबर में उन्हें जमानत मिली और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस लेकर उन्हें बहाल कर दिया गया.”
सांसद रविशंकर प्रसाद ने पूजा सिंघल के मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है और पीएमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया है, करोड़ों रुपये बरामद किए गए, जेल से बाहर आते ही उन्हें बहाल कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है. मेरा सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं. हम इसकी निंदा करते हैं और कांग्रेस से जवाब मांगते हैं.”








