पटना- पटना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें RJD सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी नेता संजय यादव से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. इस मामले को लेकर पटना के सचिवालय थाना में केस दर्ज किया गया है.
सचिवालय थाना में दर्ज प्राथमिकी में RJD सांसद संजय यादव ने बताया कि 18 जनवरी को उनके सहायक को एक अमेरिका के नम्बर से कॉल आया और सहायक को बोला गया कि सांसद संजय यादव से बात करवाओ। सांसद ने बताया कि उन्हें फोन पर बोला गया की मैं एक गैंगस्टर हूं और हमारे लोग जेल में भी हैं.
अभी मैं अमेरिका से बात कर रहा हूं मुझे 20 करोड़ रुपए दो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो. गैंगस्टर ने सांसद को बोला की मुझे तुम्हारे सभी आने-जाने के रास्ते मालूम हैं और तुम्हारे सभी घर के सदस्य के बारे में मुझे जानकारी भी है. सभी की सलामती चाहते हो तो मुझे 20 करोड़ रुपय दो नहीं तो अपहरण कर हत्या करवा देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कॉल करने वाले ने कहा कि तुम राज्यसभा सदस्य हो, मंत्री हो या प्रधानमंत्री हम किसी को भी गोली मार सकते हैं. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि फोन करने वाले ने रकम न देने पर सांसद का अपहरण करने और हत्या करने की धमकी भी दी.








