डेस्क- प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई है. आग पर काबू पाने का काम तेजी से किया जा रहा है.
घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. जिस जगह पर आग लगी वहां दूर तक जला हुआ सामान, राख, जले हुए गमछे-लोटे दिखाई दे रहे हैं.
बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी। आग ने और टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होने लगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब तक 50 टेंट जल चुके हैं। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है।
हवा तेज होने से आग के फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है। आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








