पटना- पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई में साफ किया है कि 70वीं BPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी होने पर रोक नहीं लगायी जाएगी. इस बीच चिराग पासवान ने BPSC री-एग्जाम की मांग की है.
रिएग्जाम की मांग करते हुए चिराग पासवान ने कई सवाल भी खड़े किए. चिराग पासवान ने सरकार में शामिल रहने और गठबंधन धर्म की मजबूरी बताते हुए कहा कि अगर वो विपक्ष में होते तो आंदोलन भी करते.
चिराग पासवान ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में BPSC विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दिया. चिराग पासवान ने अपने स्टैंड को लेकर कहा कि-‘ मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से छात्रों के साथ हैं. मैं मानता हूं कि कहीं ना कहीं इस परीक्षा में धांधली हुई है. कुछ तो अनियमितता बरती गयी जिसके कारण रीएग्जाम की नौबत आ गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चिराग ने कहा कि मामला तब और गंभीर होता है जब आप एक ही परीक्षा को दो बार कराते हैं. दूसरी बार परीक्षा केवल कुछ ही बच्चों के लिए कराते हैं. ऐसे में BPSC की जिम्मेदारी बनती है कि सभी बच्चों के पास बराबर मौके हों. किसी को एडवांटेज नहीं मिले इसलिए पूरी परीक्षा को फिर से करानी चाहिए.
चिराग ने हाई लेवल जांच कमिटी बनाकर इसकी जांच कराने की मांग की. चिराग ने कहा कि मैं अगर विपक्ष में होता तो सरकार तक बात पहुंचाने के लिए आंदोलन और धरना सब करता लेकिन सरकार का मैं अभी हिस्सा हूं ऐसे में गठबंधन की मर्यादा इसकी इजाजत नहीं देती है. चिराग ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से भी रीएग्जाम की मांग कई बार की है. मुझे उम्मीद है सरकार सही फैसला लेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








