धनबाद- धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में गोलीबारी और बमबाजी के मास्टरमाइंड कारू यादव को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार कारू यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस कारू यादव को धनबाद लेकर आई है.
इसके बाद पुलिस भारी सुरक्षा के बीच कारू यादव को मधुबन थाना ले गई. कारू यादव को खरखरी स्थित उसके मार्केट परिसर में ले जाकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए सड़क पर जवानों को भी तैनात किया है.
कारू यादव के साथ उसके भतीजे रोशन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि रोशन ने ही एसडीपीओ बाघमारा पर पत्थर से हमला किया था. जिसमें एसडीपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में कुल अलग-अलग 9 प्राथमिकी दर्ज की गई है. 100 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं.
आपको बता दें कि 9 जनवरी को मधुबन थाना क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग में रैयत और कंपनी प्रबंधन के गुर्गों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें गोलीबारी, बमबाजी और पथराव की घटनाएं हुई थीं. साथ ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में आग लगा दी गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








