पटना- बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के खिलाफ जेडीयू ने कार्रवाई की मांग की है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जो बयान शहजाद ने दिया उससे पूर्वांचल के लोगों में गहरी नाराजगी है.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी पूनावाला के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है. बता दें कि जेडीयू नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट पर लड़ रही है. शैलेंद्र कुमार प्रत्याशी बने हैं.
राजीव रंजन ने कहा कि हम लोगों ने उनके बयान का संज्ञान लिया है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूनावाला पर कार्रवाई करे. दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी बहस के दौरान विवादित टिप्पणी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बहस के दौरान पूनावाला के साथ आम आदमी के प्रवक्ता ऋतुराज झा थे. एक दूसरे के उपनाम को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई. इसी दौरान पूनावाला ने झा के उपनाम को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की. अब उनके बयान के बाद विवाद हो रहा है.
उधर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पूनावाला की टिप्पणी को लेकर बीजेपी पर पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैथिली ब्राह्मण समाज के पूर्वांचली नेता विधायक ऋतुराज झा को राष्ट्रीय चैनल पर भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने गाली दी. ये पूर्वांचल का अपमान है. ब्राह्मण समाज का अपमान है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








