डेस्क- केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार के फैसले से करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा। उनकी सैलरी में अब इजाफा होगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा की गई थी।
8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट 2026 तक सौंपनी है। बता दें कि इससे पहले 7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था, जिसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होना है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार आयोग के चेयरमैन और दो मेंबर्स की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। फैसले के बाद माना जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1947 के बाद अब तक सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। पीएम मोदी ने ही स्थायी तौर पर पे कमीशन बनाने का फैसला लिया था। अब सरकार ने सातवें वेतन आयोग की समाप्ति से एक साल पहले ही आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








