पटना- पटना सिटी में बड़ा हादसा हो गया है जहां तेज रफ्तार सूमो ने एक साथ पांच लोगों को कुचल डाला. घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के कर्मलीचक की है. इस दिल दहलाने वाले हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और बाकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति से एक दिन पहले सभी लोग कर्मलीचक स्थित सुधा बूथ पार्लर में दूध और दही की खरीदा रहे थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक तेज रफ्तार सुमो ने लोगों को अपने चपेट में ले लिए. इस भीषण हादसे में साइकिल सवार मोहम्मद जलालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई.
मृत व्यक्ति की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के नूरानी बाग मोहल्ला निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (50) के रूप में हुई है, वहीं पीएमसीएच में भर्ती चारों घायल व्यक्ति की पहचान मनजीत कुमार (22), रंजय कुमार (16), राजकुमार (58) और उनकी डेढ़ वर्षीय पोती आरूषी कुमारी के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. चारों घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.








