पटना- बिहार की पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर एक शख्स का अपहरण कर जबरन जमीन रजिस्ट्री करने का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री रेणु देवी पर हमला बोलते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.
तेजस्वी ने लिखा, “बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री रहीं तथा वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री श्रीमती रेणु देवी जी के आदतन अपराधी भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद है.
उसने कल फिर बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की एवं पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन साइन कराए. बिहार में पूर्णत: राक्षस राज स्थापित हो चुका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार और उसके मुखिया बेसुध है. हमने सबूत सहित वीडियो मीडिया के साथियों को भी दिया है लेकिन सत्ता प्रमाणित दुर्दांत भाजपाई अपराधियों को कोई नहीं पकड़ सकता.”
वहीं, तेजस्वी यादव के लगाए गए आरोपों पर बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए. रेणु देवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस व्यक्ति के साथ उनका कोई संबंध नहीं है उस व्यक्ति के साथ उनका नाम जोड़ना पूरी तरह से गलत है.








