साहिबगंज- साहिबगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ से गुस्साई मां ने गुस्से में आकर युवक को करंट लगाकर मार डाला. युवक घर में चोरी करने के लिए घुसा था. पुलिस ने युवक की हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर सुधार गृह में भेजा गया.
जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीते शनिवार की रात नाबालिग से छेड़छाड़ और घरेलू सामान चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के करंट लगाकर जान से मार देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी विवाहित महिला के घर से युवक का शव बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि पता चला है कि मृतक राजू मंडल हर महीना या दूसरे महीना में महिला के घर में घुसकर कुछ सामान चुराता था. उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था. इस बार भी देर रात को महिला के घर में घुसने पर बिजली करेंट लगाकर राजू मंडल की हत्या कर दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 5 मीटर नंगा तार, जो बांस में लपेटा हुआ था और नीले रंग का एक मीटर कॉपर तार बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है.








