डेस्क- प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज से हो गया. संगम तट पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों और संन्यासियों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा है. पौष पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ का पहला ‘शाही स्नान’ किया जा रहा है.
महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचे हैं. एक रूसी श्रद्धालु ने महाकुंभ की दिव्यता देखकर कहा कि मेरा भारत महान. हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं. यहां हमें असली भारत देखने को मिला है. इस पवित्र स्थान की ऊर्जा से मैं कांप रही हूं. मुझे भारत से प्यार है.
दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यहां का माहौल अद्भुत है. सड़कें साफ-सुथरी हैं और लोग बहुत मिलनसार हैं. हम सनातन धर्म का पालन करते हैं, और यहां आकर हमें जो अनुभव मिला, वह अविस्मरणीय है. गंगा नदी पर आकर हम स्वयं को बेहद धन्य और खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, कुंभ पहुंचे स्पेन के श्रद्धालु ने कहा कि हम यहां कई दोस्त आए हैं – स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल से. हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. मैंने पवित्र लगाई और इसका भरपूर आनंद लिया. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं.








