पटना- बेतिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दिन दहाड़े पिस्टल की नोक पर एक शख्स का अपहरण कर लिया गया. बिहार के बेतिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में सफेद कुर्ता-पजाम पहने एक शख्स को पिस्टल के बल पर जबरदस्ती गाड़ी में बैठकर अपहरण कर लिया गया. घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र महना गन्नी की है. इस मामले में पुलिस ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिक दर्ज की है.
मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस शख्स के हाथ में पिस्टल है उसका नाम रवि उर्फ पीनू है. जो नगर थाना क्षेत्र पावर हाउस चौक का रहने वाला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बीते कल 11 जनवरी की शाम सकिन माहना गनी थाना मुफस्सिल के शिवपूजन महतो से आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब शिवपूजन महतो, भोला शाह के राइस मिल में काम कर रहे थे.
तभी रवि कुमार उर्फ पीनू सकिन पावर हाउस चौक आए. जहां उन्होंने पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया और अपने बेतिया स्टेशन चौक होटल पुष्पांजलि ले गए. होटल में उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








