धनबाद- धनबाद में फायरिंग और बमबाजी की वारदात हुई है. यहां मधुबन थाना क्षेत्र के हिलटॉप कंपनी का परिसर गुरुवार को रणक्षेत्र बन गया. रैयतों और कंपनी समर्थकों में हिंसक झड़प हुई. जिसमें दर्जनों राउंड फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई है. आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन द्वारा काम शुरू करने के विरोध में रैयतों ने यहां बवाल काटा है.
इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी हैं.
रैयतों का कहना है कि कंपनी के द्वारा उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार का वादा पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने कंपनी पर रैयतों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, कुछ दिनों पहले गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत के दौरान स्पष्ट किया था कि रैयतों की मांग पूरा किए बिना काम शुरू न किया जाए. इसके बावजूद गुरुवार को आउटसोर्सिंग कंपनी ने काम शुरू कर दिया, जिसके बाद यहां बवाल खड़ा हो गया.








