रांची- जामताड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक और एक महिला मजदूर की मौत हो गई है. जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. घायल मजदूरों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के कोलपाड़ा की है. घटना के बारे में बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ने से अचानक ट्रैक्टर कोलपाड़ा मोड़ के पास पलट गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया.
घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








