डेस्क- बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इंडिया गेट का नाम बदलने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार रखा जाए.
जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘आपके कार्यकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर एपीजे कलाम रोड रखा गया है. आपने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया. उसी तरह इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाए. उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की भी जरूरत है.’
जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि डिया गेट को भारत माता द्वार करने से उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी. आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर भारत माता द्वार करने की कृपा करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि इंडिया गेट का निर्माण दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किया गया था. यह उन भारतीय योद्धाओं को दी गई श्रद्धांजलि है जो दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हो गये थे. इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता था. हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां परेड निकाली जाती है. तीनों सेनाओं के कमांडर परेड निकालते हैं.








