डेस्क- दिल्ली में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान किया है. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया है.
बता दें आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपये देने की घोषणा पहले ही की है. इसी तर्ज पर दिल्ली में कांग्रेस ने महिलाओं को आप से 400 रुपये ज्यादा देने का वादा किया है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्यारी दीदी योजना का ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी. शिवकुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी की पहली कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी. इसी तरह की योजना सफल रूप से कर्नाटक में भी चल रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








