नालंदा- नालंदा में जेडीयू नेता सहित 24 लोगों पर सीसीए लगाया गया है और थाना बदर कर दिया गया है. नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपराध नियंत्रण की धारा-3 2024 के तहत जेडीयू नेता अखलाक अहमद उर्फ गुड्डू सहित 24 लोगों पर CCA कानून के तहत कार्रवाई की है. प्रशासन के अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है.
जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया है कि इनकी पूरी गतिविधि पर नजर बनाए रखें. पूर्व में भी जिन्हें जिला बदर किया गया है उनपर पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
जेडीयू नेता अखलाक अहमद पूर्व में जेडीयू पार्टी में जिला महासचिव पद पर थे. फिलहाल अभी वह एमएलसी रीना यादव का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई करने से आचरण खराब होता है, कोई ऐसा संगीन मामला भी दर्ज नहीं है, जिसके खिलाफ यह सीसीए की कार्रवाई जाए. एकलाख अहमद ने कहा कि वो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खट खटाएंगे
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पिछले वर्ष भी इस मामले में जेडीयू मीडिया सेल प्रभारी रिशु कुमार पर भी सीसीए की कार्रवाई की गई थी. रिशु कुमार ने सीसीए के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसकी सुनवाई लंबे समय तक चली.
उसके बाद रिशु कुमार पर लगे सीसीए की कार्रवाई को निरस्त करते हुए न्यायाधीश ने डीएम शशांक शुभंकर पर जुर्माना लगा दिया था. जब डीएम शशांक शुभंकर पर जुर्माना लगाया गया, तब इसकी चर्चा जिले में खूब हुई थी.








