हजारीबाग- हजारीबग जिले के चरही थाना क्षेत्र के सरबाहा गांव में कुएं में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गयी. नए साल के पहले दिन इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गयीं.
मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को लगभग 12 बजे सुंदर करमाली और उसकी पत्नी रूपा देवी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गयी कि सुंदर करमाली ने अपनी पत्नी रूपा देवी से कहा कि वह कुएं में मोटरसाइकिल से कूदने जा रहा है.
कुछ देर बाद वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर के आंगन के पास वाले कुएं में कूद गया. रूपा देवी अपने पति सुंदर करमाली को मोटरसाइकिल सहित कुएं में कूदता देख चिल्लाने लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रूपा देवी के चिल्लाने के कुछ देर बाद उसी मोहल्ले के दो भाई विनय कुमार और पंकज करमाली भी सुंदर करमाली को बचाने के लिए कुएं में कूद गये.
देखते ही देखते सूरज भुइयां और राहुल करमाली भी अपने मोहल्ले के युवक को बचाने के लिए उसी कुएं में कूद गए. इस तरह एक युवक को बचाने के लिए गांव के ही चार युवक कुएं में कूद गए. इस हादसे में पांचों की मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गयी. लगभग एक घंटा बाद ग्रामीणों के सहयोग से पांचों युवकों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही मौके पर चरही पुलिस पहुंची. घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








