रांची- साल 2025 ने दस्तक दे दी है. दुनियाभर में नए वर्ष का स्वागत किया जा रहा है.हर तरफ जश्न का माहौल है. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संदेश में कहा है कि ‘नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक कामना है’.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है. अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बनाने का भी काम करेंगे’.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन को शुभकामनाएं प्रेषित की.








