पटना- पटना के मसौढ़ी में पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने से 500 मुर्गे जल गए. बताया जा रहा है कि भगवानगंज थाना क्षेत्र के पंसारी गांव स्थित पोल्ट्री फॉर्म में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे फॉर्म में रखे 500 मुर्गे जलकर राख हो गए. इस हादसे में करीब 4 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. यह पोल्ट्री फॉर्म पिंटू कुमार नाम के शख्स का बताया जा रहा है.
पिंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने न्यू ईयर के मौके पर पोल्ट्री फार्म में 500 मुर्गियां मंगवाई थीं, यह सोचकर कि इस साल की शुरुआत में इन्हें बेचकर अच्छी आमदनी होगी. लेकिन शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उनके सभी सपनों को राख में तब्दील कर दिया.
आग में फॉर्म के अंदर रखी मुर्गियां जलकर राख हो गईं, और आसपास रखी धान की बोरियां भी पूरी तरह जल गईं. फॉर्म मालिक पिंटू कुमार और आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सारा सामान जलकर खाक हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








