डेस्क- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस बार केरल को लेकर बयान दिया है. राणे ने दावा किया कि हमारे पास ऐसी जानकारी है जिन लोगों ने चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन किया और उनके लिए काम किया, वे राष्ट्र-विरोधी हैं.
बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा, “ऑल इंडिया मुस्लिम लीग जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया, उन्होंने वायनाड में उनके (कांग्रेस) साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था. अगर कोई हमारे देश के खिलाफ बात करता है तो हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए। अगर कोई पाकिस्तान का झंडा फहराता है, तो क्या हमें इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए.”
राणे ने ये भी कहा, “केरल हमारे देश का हिस्सा है और अगर कोई पाकिस्तान के लिए काम करता है या केरल में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार करता है, तो हमें इसके बारे में बोलना होगा. केरल हमारा है और यह हमारा ही रहेगा. भविष्य में, केरल ‘भगवाधारी’ बनेगा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








