पटना- 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में बवाल मचा हुआ है. छात्र आंदोलन कर रहे हैं, प्रशासन लाठियां बरसा रहा है और राजनीति चरम पर है. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ सोमवार को AISA ने बिहार बंद करने का ऐलान किया. आज बिहार के कई जिलों में चक्का जाम किया गया.
दूसरी ओर रविवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन के खिलाफ प्रशांत किशोर समेत 700 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशांत किशोर पर छात्रों को उकसाने का आरोप लगा है.
बता दें कि 28 दिसंबर को जनसुराज ने गांधी मैदान में बीपीएससी के खिलाफ छात्र संसद को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन पटना प्रशासन से द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया था. इसके बावजूद रविवार को बीपीएससी अभ्यर्थी, शिक्षक और अन्य समर्थक गांधी मैदान का बैरिकेडिंग तोड़कर घुस गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना गांधी मैदान में प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों के साथ सीएम हाउस तक मार्च निकाल रहे थे. इसको लेकर जेपी गोलंबर पर 100 से अधिक छात्र जुट गए थे.
भीड़ के कारण सड़क जाम हो गया था. कहा जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








