पटना- BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से बिहार में बवाल मचा है. रविवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है. AISA-RYA और युवा राजद की ओर से चक्का जाम किया गया है.
भोजपुर में रेलवे स्टेशन पर इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा द्वारा पैसेंजर ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया गया. छात्र संगठन ने बीपीएससी 70 वीं पीटी परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोक दिया.
इधर, प्रशांत किशोर ने कहा है कि जिस किसी ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. कई लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है, हम लोग भी पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि मैं किसी वर्दी वाले या फिर कुर्ता पजामा वाले से डरने वाला नहीं हूं. मैं अंतिम दम तक छात्रों की लड़ाई लडूंगा. मैं गांधी मैदान से भागा नहीं. पुलिस ने बर्बरता तरीके से लाठीचार्ज किया.
बता दें कि अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. परीक्षा के दिन बापू केंद्र पर प्रश्न पत्र देर से मिलने के आरोप में छात्रों ने परीक्षा बहिष्कार कर दिया था. आयोग ने उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को कराने का फैसला किया.








