डेस्क- दिल्ली-NCR में बारिश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच दिल्ली समेत 13 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं के साथ बारिश, बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। 29 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में भी शीतलहर चलेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोल्ड डे रह सकता है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जम्मू-कश्मीर में 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 1 से 5 जनवरी तक कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)