रांची- रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.
बाइक सवार दोस्तों का ग्रुप जमशेदपुर से रांची के जोन्हा फॉल के लिए निकला था. वे पिकनिक मनाने जा रहे थे. इसी बीच तमाड़ थाना क्षेत्र की कांची नदी के समीप डायवर्सन में एक ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी. इससे ये हादसा हुआ है.
हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा. प्रशासन की मदद से एक घंटे के बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








