पटना- प्रशांत किशोर ने शनिवार को छात्र संसद का आह्वान किया था. आह्वान के मद्देनजर आज सभी बीपीएससी अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में पहुंच गए हैं. अभ्यर्थी जिला प्रशासन के मना करने के बाद भी गांधी मैदान पहुंचे और गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारेबाजी करने लगे. फिलहाल, गांधी मैदान पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है.
प्रशांत किशोर के गांधी मैदान पहुंचने की संभावना के बाद पूरे एरिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. प्रशांत किशोर की घोषणा के बाद आज बिहार लोक सेवा आयोग के मामले पर गांधी मैदान में छात्र संसद करेंगे. पुलिस लगातार अभ्यर्थियों से गांधी मैदान से बाहर जाने की अपील कर रही है.
छात्रों के इस प्रदर्शन में कई शिक्षक भी शामिल हैं. आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक रहमांशु सर के नेतृत्व में प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में जन सुराज और एआईएसएफ जैसे संगठन के लोग भी शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभ्यर्थी ब्रिटिश पब्लिक सर्विस कमीशन का बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से प्रदर्शन में तिरंगा झंडा भी खूब लहराया जा रहे हैं. पिछले 12 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के कारण सियासी माहौल भी गर्म है.








