डेस्क- संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर में घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर सांसद और उनके पिता को धमकी देने का आरोप है. आरोपी का नाम अजय शर्मा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को अजय शर्मा नामक शख्स सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पहुंचा था. वहां उसने कथित तौर पर सांसद और उनके पिता को धमकी दी. सांसद के परिवार ने ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संभल के थाना नखासा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय शर्मा वही व्यक्ति है जो पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंच गया था, जिससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हुआ था. पुलिस सारे मामले की जाँच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








