धनबाद- एसीबी की टीम ने जिला अभिलेखागार स्थित रिकॉर्ड रूम में प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) के पद पर तैनात संजय कुमार और उसके सहयोगी सोमनाथ चटर्जी को 6500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी अनुसार, धैया निवासी मनोहर महतो से जमीन के दस्तावेज दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. मनोहर ने पिछले महीने की 20 तारीख को एसीबी में इसकी शिकायत की थी. उसने अपनी शिकायत में बताया था कि टुंडी इलाके में उसकी एक जमीन है.
जमीन के कागजात लेने के लिए वह पिछले कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. उससे 6.50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. रिश्वत नहीं देने पर दोनों उसे प्रताड़ित कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह रोज-रोज कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुका था. शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने कार्यालय में छापेमारी की. जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.








