पटना- इन दिनों बिहार की राजनीती में “भारत रत्न” छाया हुआ है. CM नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बीच राजद ने भी लालू यादव के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है. आरजेडी नेताओं द्वारा लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग किये जाने पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है.
गिरिराज सिंह ने मांग को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि लालू यादव को भारत रत्न नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चलेगा.
पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए. उनके चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला जैसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेरा आरजेडी के नेताओं से कहना है कि लालू यादव को यूएनओ से अवार्ड मिलेगा. क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है. इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए.








