डेस्क- दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे.
AAP ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाया। संवाददाताओं से बात करते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी और AAP के दिग्गज नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,’कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, संजय सिंह ने कहा कि,’दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं.
संजय सिंह ने आगे कहा,’कल मैंने देखा कांग्रेस वाले FIR दर्ज करा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल तो वो शख्स हैं, जिन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. उन्होंने चंडीगढ़ तक में जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया. आम आदमी पार्टी लगातार संसद के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ खड़ी होती है और कांग्रेस हमारे नेता को एंटी-नेशनल कहते हुए FIR दर्ज करा रही है.’
संजय सिंह ने कहा,’अब सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं. अजय माकन ने जो दुस्साहस किया है. मैं मांग करता हूं कि 24 घंटे के अंदर कांग्रेस उन पर कार्रवाई करे. वरना हम इंडिया ब्लॉक के दूसरे दलों से मांग करेंगे कि वे कांग्रेस को गठबंधन से अलग करें.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








